दिल्ली: जाकिर नगर के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 6 की मौत, 11 घायल

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली के जाकिर नगर में एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार देर रात आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि और 11 घायल हो गए। 5 फायर टेंडरों को मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस ने दी।

बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस भीषण आग की चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग से बचने के लिए लोगों ने ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page