पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार है : बलजीत कौशिक

Font Size

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने किया सैक्टर-17 के पार्क में पौधारोपण

फरीदाबाद :  फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज यहां सैक्टर-17 के हीरा सिंह पार्क मे पौधारोपण किया। इस अवसर पर सैक्टर-17 की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व सैक्टर के मौजिज निवासी विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेडों¸ से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन गैस मिलती है। इसके अलावा पेड़ों से हमे र्इंधन, मकान बनाने के लिए लकडी, दैनिक जीवन मे उपयोग किये जाने साधनों के लकडी आदि मिलती है। इसके अलावा पेड़-पौधों से हमे औषधी आदि भी मिलती हैं जो हमे स्वस्थ जीवन जीने मे सहायता करती हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

श्री कौशिक ने कहा कि आज आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मनुष्य जंगलों को काटे जा रहा है, लेकिन उनके स्थान पर नये पेड़ नही लगा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है और इस के परिणाम स्वरूप आये दिन प्राकृतिक आपदायें आ रही हैं। पेड़ प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमे जीवन देने का काम करते हैं। हमे प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। लेकिन मनुष्य इतना अंधा हो गया है कि वह अपने लालच के लिए अंधाधुंध पेड़ों को काटे जा रहा है। कुछ मनुष्यों के इसी लालच की सजा पूरे मानव समाज को प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनी जा देकर चुकानी पड़ती है।

श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार मे प्रदेश के पर्यावरण मंत्री सिर्फ दिखावे केे लिए पेड़ लगाने का स्वांग रचते है। पर्यावरण मंत्री ने शहर मे कई इलाकों मे सैकडों साल पुराने हजारों पेड़ कटवा दिये है। ओल्ड फरीदाबाद के बीचो बीच दौलताबाद की बगीची में लगे सैकडों बडे बडे पेड़ जोकि पूरे ओल्ड फरीदाबाद को ऑक्सीजन देने काम करते थे, उन्हें कटवा दिया ताकि कुछ सरमाईदारों को फायदा दिलाया जा सकें। पर्यावरण मंत्री के शासन काल फरीदाबाद विश्व के सर्वाधिक प्रदुषित शहरों मे अग्रणी बनाने का काम किया है। श्री कौशिक ने कहा कि हमें अपने जीवन के हर खुशी के अवसर पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ लगाना हर मनुष्य का कर्तव्य है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता सेवानिवृत आर.बी. सिंहा, पूर्व कस्टम अधिकारी जी.पी. मीना, पी डब्ल्यू डी के मुख्य अभियंता सेवानिवृत आर.एस. राणा, पूर्व अभियंता ए.के. आनन्द, पूर्व एसडीओ एम.एस. वर्मा, हरियाणा बिजली बोर्ड के पूर्व मुख्य अभियंता एस.के. खुंगर, पूर्व प्रधानाचार्य सोनी जी, राजकुमार यादव, एस.के. शर्मा आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।

You cannot copy content of this page