हरियाणा के रहने वाले देश के 64 वे ग्रैंड मास्टर पृथु गुप्ता का दिल्ली पहुँचने पर किया भव्य स्वागत

Font Size

गुरुग्राम । दिल्ली की तरफ से खेलने वाले 15 वर्षीया पृथु गुप्ता देश के 64 वे ग्रैंड मास्टर बन गए हैं । हाल ही में पुर्तगाल में खेली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने यह मुकाम हांसिल किया । पृथु गुप्ता दिल्ली के वसंत विहार स्थित मॉडर्न स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं और गुरुग्राम के डी एल ऍफ़ फेज थ्री में रहते हैं । उनकी इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान के पहले ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने भी उन्हें बधाई दी है।

आज तड़के दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँचने पर दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली चैस एसोसिएशन के महासचिव श्री अजीत वर्मा, मॉडर्न स्कूल के टीचर और अनेक छात्र, पृथु गुप्ता के पिता श्री मोहित गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page