मुख्यमंत्री नितीश व प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत

Font Size

महागठबंधन घटक दलों द्वारा जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वार

मोतिहारी : ताज़ा हाल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय यात्रा के दरम्यान आज सड़क मार्ग से बेतिया से अरेराज होते हुए मोतिहारी पहुंचे। जिले के सीमा प्रारम्भ स्थल मटियारवा में जदयू विधान पार्षद सतीश कुमार, जिला अध्यक्ष भुवन पटेल, पूर्व विधयक मीणा द्विवेदी, जदयू नेता अमरेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया, जबकि पहाड़पुर कटरिया में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया।

 

आगे काफ़िले का स्वागत अरेराज में मंटू दुबे अपने नगर सभापति पत्नी व समर्थकों के साथ स्वागत किया तो गायघाट में विधानसभा सचेतक व विधायक राजेंद्र राम ने नितीश का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

जिला काँग्रेसियों का काफ़िला मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री का स्वागत परसुरामपुर में नारेबाज़ी के साथ फूल मालाओं से किया। यहाँ काफ़िले का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, प्रदेश महासचिव उमर सैफुल्लाह खां उर्फ़ बरकत खां, पूर्व विधायक सुरेश मिश्रा, सहकारिता व भूसंपदा जिलाध्यक्ष विनय उपाध्याय, पदेश महिला सचिव बच्ची पाण्डेय आदि ने किया। जबकि सञ्चालन म0 कलाम व जगजीवन पासवान का था।

 

रघुनाथपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए शहर में स्वागत किया। इसके अलावे भी कई स्थानों पर कार्यकताओं ने अपनी खुशी व जोश का इजहार किया।

 

रात 9 बजे उनकी काफ़िला जिला अतिथि गृह में विश्राम के लिए पहुँची। कल 10 नवम्बर को 2 बजे दिन में जिला स्कूल प्रांगण में चेतना सभा में मुख्यमंत्री आम जनता से रूबरू होंगें। उससे पहले वे सरकारी विभागों व उनके कार्यों का मुआयना करेंगे।

You cannot copy content of this page