भाजपा के सबसे अधिक नए सदस्य गुरुग्राम से बनेंगे : उमेश अग्रवाल

Font Size
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेशअ ग्रवाल का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांगठनिक व रणनीतिक कौशल का परिणाम है कि शनिवार को पार्टी के संगठन पर्व व सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की नीतियों व योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में अक्षरशः लागू करने व यहां के लोगों की अपेक्षाओं के विकास कार्य कराने से प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में शनिवार को सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा इस अभियान की शुरुआत किये जाने के तुरंत बाद ही सदस्यता अभियान ने यहां जोर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आम जन का भाजपा की नीतियों में पूरा विश्वास है। आम नागरिकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में न केवल देश के हित सुरक्षित है बल्कि देश में विकास की रफ्तार भी इन्हीं की नीति से संभव बनी रह सकती है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की मजबूत स्थिति डेढ महीने पहले ही तब स्पष्ट हो गई थी कि जब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटें भाजपा ने भारी मतों से जीत ली। गुरुग्राम में भाजपा सदस्यता के लिए लोगों में सबसे अधिक उत्साह है। यहां शहर की पुरानी कालोनियों में ही नहीं पाॅश कोलेानियों के निवासियों ने भी भाजपा सदस्यता को अपने प्राथमिक कार्यों में रखा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पाॅश कालोनियों के लोग भारी संख्या में आॅन लाइन व 8980808080 फोन नंबर पर मिस काॅल करके भी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

You cannot copy content of this page