संत निरंकारी सत्संग में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

Font Size

गुरुग्राम : सेक्टर 31 गुरुग्राम के स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर आज रविवार सत्संग के दौरान 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एवं सम्मान दिल्ली से आये संत निरंकारी मिशन के रोशन मीनार जोगिन्दर सिंह खुराना के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने बच्चों को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्रदान किया और जिन्दगी में प्रभु भक्ति करते हुए, नेक रास्ते पर चलते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने सभी बच्चों को इतने अंक लाने के लिए बधाई दी। इन छात्रों में तुषार यादव पुत्र अनिल यादव के 97.2 प्रतिशत, नमन कपूर पुत्र संजय कपूर के 96.4 प्रतिशत, आकांक्षा चौधरी पुत्री राजेश चौधरी के 96.4 प्रतिशत, राशि पुत्री प्रेम कुमार के 95.4 प्रतिशत, मुस्कान पुत्री दलीप मखीजा के 92.5 प्रतिशत अंक आये हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page