संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने सेक्टर 57 में किया पौधारोपण

Font Size

गुरुग्राम : संत निरंकारी मिशन द्वारा आज रविवार को गुरुग्राम सैक्टर 57 के अलोहा अपार्टमेंट में पौधारोपण किया गया। इस अभियान में गुरुग्राम के अनेक भक्तजन, स्वयंसेवक और अपार्टमेंट के लोग शामिल हुए। वे प्रात: साढ़े 6 बजे एकत्र हुए और प्रभु – निरंकार से प्रार्थना कर पौधारोपण प्रारंभ किया।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने सेक्टर 57 में किया पौधारोपण 2

इस अभियान के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस ग्रीन ड्राइव अभियान में आज 150 पौधे लगाये गए और ये सभी पौधे दिल्ली से फाउंडेशन के वाहनों द्वारा लाये गए एवं लगाने का सामान, खाद, सहायक बांस की छड़ी आदि स्थानीय स्तर पर प्रबंध की गई।

इसमें निरंकारी मंडल की गुरुग्राम ब्रांच से सुरेखा नागपाल, तरुणा गांधी उपस्थित रही, उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से मिलकर पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने स्थानीय निवासियों को फाउंडेशन की तरफ से स्मृति चिन्ह भी भेट किये।

गुरुग्राम ब्रांच के संयोजक एमसी नागपाल ने बताया कि निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संतनिरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के जन कल्याण व लोकहित कार्यों को किया जाता है। निरंकारी भक्त ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर, प्रभु भक्ति करके अपने मन को साफ रखते हैं वहीं इस तरह की निष्काम सेवा करके, बाहर के वातावरण को प्रदुषण मुक्त रखने, पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाने, प्रदुषण समाप्त कर, वातावरण स्वच्छ रखने में अपना भरपूर योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि निरंकारी भक्तों द्वारा नि:स्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है।

You cannot copy content of this page