शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया

Font Size

हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह

भिवानी :  हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने आज लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर  राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ भी गाया गया. इस मौके पर मौजुद प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। अवसर था हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह का।

आज इस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के सम्मान में एक अभिनदंन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लंदन के हाऊस में मेंबर ऑफ पॉर्लियामैंट वीरेंद्र शर्मा तथा सीमा मल्होत्रा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थी।

इस अवसर पर हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के लोगों ने लंदन में हमारी संस्कृति एवं शिक्षा को बरकरार रखा है। उन्होनें इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में हरियाणवी यू.के एसोसिएशन के अध्यक्ष  रवि शर्मा, उपाध्यक्ष जसबीर दहिया समेत लंदन में रहने वाले अनेक हरियाणवी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page