कैप्टन अमरिंदर की मांग : कांग्रेस की कमान युवा नेता को देनी चाहिए

Font Size

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज एक बयान देकर सबको चौक दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया इसलिए अब कांग्रेस की कमान किसी युवा नेता को संभालनी चाहिए।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर यह सुझाव दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि राहुल गांधी का पद छोड़ने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण, अब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक गतिशील युवा नेता की उम्मीद है।

उन्होंने सीडब्ल्यूसी से आग्रह किया है कि भारत की युवा आबादी के लिए युवा नेता की जरूरत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति से गुजारिश की है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर दूसरे युवा नेता को अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पद एक ऐसे नेता की जरूरत है जो जमीनी स्तर पर लोगों में उत्साह भर दे और जिसकी अपील पूरे देश में सुनी जाए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page