कर्नाटक की कुमार स्वामी सरकार खतरे में , 11 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

Font Size

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की कुमार स्वामी सरकार पर राजनीतिक संकट गहराने लगा है। मीडिया की खबर में दावा किया गया है कि कांग्रेस पार्टी के 8 और जेडीएस के 3 विधायकों इस्तीफ़ा दे रहे हैं। 11 विधायकों में रमेश जारखोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल के नाम भी शामिल हैं। बताया जाता है कि ये सभी कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार से मिलने पहुंचे है। सम्भवना है कि सभी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि स्पीकर अभी अपने चैंबर में मौजूद नहीं हैं।

दूसरीं तरफ मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अभी अमेरिका में है। उनके सोमवार को वापस आने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। दिल्ली में भजपा नेताओं से मुलाकात के बाद आनंद सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस-जेडीएस की ओर से लगातार आरोप लगया जाता रहा हैं कि भाजपा के लोग उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

खबर है कि उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर और राज्य मंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के बेंगलुरु के विधायकों और पार्षदों की एक आपात बैठक बुलाई है।

वहीं कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि ‘मैं स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपने आया हूं। मैं अपनी बेटी (कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी) के बारे में नहीं जानता, वह एक स्वतंत्र महिला है। मैं पार्टी या हाईकमान में किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर मेरी उपेक्षा की जा रही है। इसीलिए मैंने यह फैसला लिया है।’

You cannot copy content of this page