पूर्व मंत्री कप्तान अजय ने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया, कहा मौकापरस्त नहीं पक्का कांग्रेसी हूँ

Font Size
रेवाडी। पिछले कुछ दिनों से अखबारों व सोशल मीडिया पर कैप्टन अजय सिंह यादव की भाजपा में जाने के खबरों को नकारते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मैं पक्का कांग्रेसी हूं। मेरा पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस में रहा है। अब भी कांग्रेस में ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मौकापस्त व्यक्ति नही हूं जो मौसम के हिसाब से पार्टी बदले। कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है और बुरे व्यक्त में परिवार से दूर नही हो सकता।
कैप्टन अजय सिंह ने रेवाडी में फल फूल रहे नशे के कारोबार के बारे में कहा कि इस बारे में उन्होंने आई जी, दक्षिणी रेंज से भी बात की है। इसके लिए पुलिस को चाहिए कि जल्द से जल्द टीमें बनाकर अलग-अलग जगह छापा मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में स्कुली बच्चे तक शामिल हैं। जिन्होंने ये तक नही पता कि इसका कितना नुक्सान उनको उठाना पड़ सकता है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में हरियाणा में जंगलराज है। जनता की सुनने वाला कोई नही है। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचारों का ग्राफ बढता जा रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार पर जूं तक नहीं रेंगती। बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नौकरशाही प्रदेश की सरकार पर भारी पड रही है। वहीं विकास के नाम पर भी भाजपा सरकार जीरो है। रेवाडी में पिछले 5 साल में प्रदेश सरकार ने एक ईंट तक नही रखी है। जबकि दूसरा बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज तो मैंने रेवाडी के लिए पास करवाया हुआ है। उसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने उक्त कार्यों में कुछ नही किया है। एम्स के लिए भी भाजपा का रवैया ढीला है। लोकसभा चुनाव में जनता की वोट लेने के लिए भाजपा ने षडयंत्र रचा है। चुनाव जीतने के बाद भाजपा जनता से किए सभी वायदों को भूल जाती है। अब जैसे जैसे विधानसभा चुनाव आऐगें तो भाजपा फिर से एम्स के मुद्दे को बुनाने की कौशिश करेगी। यदि जनता का कोई भला कर सकती है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। इसलिए जनता ने मन बनाया हुआ है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को दोबारा से सत्ता की चाबी जनता सौंपने वाली है।

You cannot copy content of this page