सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद की रचनाओं में ज्ञान व विज्ञान के साथ जीवन का मार्गदर्शन भी : रामबिलास शर्मा

Font Size

भिवानी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद की रचनाओं में ज्ञान व विज्ञान होने के साथ ही जीवन का मार्गदर्शन भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी ने पंडित लख्मीचंद जैसे महान कवि दिए है जिनका आज सांस्कृतिक क्षेत्र में बहुत उंचा स्थान है।
श्री शर्मा गत देर सांय उमरावत बाईपास पर पंडित लख्मीचंद आश्रम में म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन के पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने पंडित लख्मीचंद के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार संस्कृति पे्रमी लोगों के दिल में बसे पंडित लख्मीचंद के नाम पर विश्वविद्यालय बनाएगी जिस पर शीघ्र ही काम शुरू होगा। इस विश्वविद्यालय के निर्माण से हरियाणवी संस्कृति और पंडित लख्मीचंद द्वारा रचित रचनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। मात्र 42 वर्ष की उम्र प्राप्त करने वाले सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद ने अपनी रचनाओं से मानवता को नई दिशा दी। विश्वविद्यालय के निर्माण से आने वाली पीढ़ी पंडित लख्मीचंद की रचनाओं व दर्शन से अवगत होगी जिसे आगे जीवन में सुखद व संस्कारमय जीवन जीने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को संस्कार और शिक्षा दोनों देने का काम कर रही है। वर्तमान परिवेश में युवा पीढ़ी को संस्कार और अपनी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है ताकि भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति से परिचित हो और संस्कारपूर्ण हो। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आए। शिक्षा मंत्री ने कलाकारों को सम्मानित भी किया।
रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति प्राचीन संस्कृति है, जिसे आने वाली पीढिय़ों के लिए सहेजकर रखना बहुत जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से रूबरू होने के साथ साथ उस पर स्वाभिमान करने का मौका मिलता है। बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक ने भी हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और उसकी विरासत का विस्तार पूर्र्वक चर्चा करते हुए युवाओं का आह्वान किया। कार्यक्रम में गंाव उमरावत के सरपंच दिनेश शर्मा ने अतिथियों का गांव पहुंचने पर अभिनंदन और स्वागत किया। कार्यक्रम में म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुनील वत्स निठारी व समस्त पदाधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन कर कार्यक्रम में पधारे इलाके के लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा।
श्री शर्मा ने आश्रम के निर्माण के लिए अपनी तरफ से और 11 लाख रूपये देने की घोषण की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 21-21 लाख रूपये सांसद धर्मबीर, अरविन्द शर्मा व रमेश कौशिक तथा 11 लाख रूपये विधायक घनश्याम दास सर्राफ से दिलवाने का वायदा किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उपमंडल अधिकारी(ना.) अजय चौपड़ा को आश्रम तक डी प्लान में सडक़ का निर्माण करवाने तथा पानी व बिजली का कनैक्षन शीघ्र देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, भाजपा नेता ठा. विक्रम सिंह, बबीता तंवर, मुकेश शर्मा, ढिल्लू देवसर, सुन्दर अत्री, रितिक बधवा, नरेन्द्र तिगड़ाना, निर्मल लखेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page