भाजपा को बंगाल में मिली बड़ी सफलता, भाटपारा निकाय चुनाव में टीएमसी का सूपड़ा साफ

Font Size

कोलकाता। लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के 12 दिन बाद भाजपा को बंगाल शानदार सफलता हासिल हुई है। राज्य के भाटपारा निकाय चुनाव में बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। पहली बार भाजपा ने राज्य में किसी निकाय पर कब्जा किया है। भाजपा ने यहां से ममता बनर्जी की टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है। 2014 में यहां भाजपा को यहां केवल 2 सीटें मिली थी।हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सौरव सिहं नए चेयरमैन चुने गए है। सौरव सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह भाटपारा से विधायक हैं और उन्होंने 19 मई को हुए उप चुनाव में टीएमसी के मदन मित्रा को शिकस्त दी थी। 35 सदस्यों म्यूनिसिपल बोर्ड में से सौरव सिंह के पक्ष में 26 काउंसलरों ने मतदान किया किया।भाजपा को बंगाल में मिली बड़ी सफलता, भाटपारा निकाय चुनाव में टीएमसी का सूपड़ा साफ 2भाजपा की इस जीत पर पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘भाटपारा भी हुआ भगवामय !! लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कार्यकर्ताओं के लिए एक और उत्साहवर्धक समाचार पश्चिम बंगाल में भाटपारा नगरपालिका में भाजपा की शानदार जीत। भाजपा कार्यकर्ता श्री सौरभ सिंह जी को नगरपालिका का नया चेयरमैन बनाया गया है। सौरभ सिंह जी को बधाई…’

You cannot copy content of this page