जम्मू-कश्मीर: मेंढर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, सात घायल

Font Size

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मेंढर इलाके में पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास ये धमाका हुआ। इस धमाके में एक जवान की मौत हो गई है वहीं 7 जवान घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सेना के एक जवान की मौत और सात अन्य के घायल होने की पुष्टि की।

अधिकारी के मुताबिक बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी विस्फोट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। जिस वक्त ये विस्फोट हुए उस समय 12 मद्रास रेजिमेंट का एक गश्ती दल डेरा डबसी में क्षेत्र से गुजर रहा था।

इस विस्फोट में आठ सैनिकों को चोटें आईं हैं। घायल सैनिकों को पास के ही सेना के स्वास्थ्य सुविधा के लिए ले जाया गया है। घायल सैनिकों में से एक जवान शहीद हो गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page