नए मतदाताओं को पार्टी की नीतियां व योजनाएं बताएं कार्यकर्ता: जीएल शर्मा 

Font Size

-विधानसभा चुनाव में अहम होंगे नए मतदाता

गुरुग्राम। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा डेयरी विकास सहकारी परिसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। निश्चित ही भाजपा देश-प्रदेश के साथ गुरुग्राम में बड़ी जीत हासिल करेगी। इस जीत का पूरा श्रेय निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा, जिन्होंने दिन-रात अथक मेहनत कर पार्टियों की नीतियो और योजनाओं को आम मतदाताओं तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए और लोकसभा चुनाव की जीत के जश्न के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। जीएल शर्मा ने उक्त बातें अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर विमर्श के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नए मतदाताओं से संपर्क स्थापित करे और उन्हें पार्टी की नीतियों और योजनाओं की गहन जानकारी दें। पांच साल के शासन में केंद्र की मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने किस तरह देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर लाकर खड़ा किया, इस बारे में मतदाताओं को बताएं। आमजन के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं। साथ ही किस योजना का लाभ कैसे और कहां से मिलेगा, यह भी मतदाताओं को बताया जाए?

उन्होंने कहा कि पांच साल मे सरकार का फोकस आमजन की सुविधाओं पर रहा है। आमजन के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है। इन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर मतदाता तक होनी चाहिए। आम मतदाताओं के साथ ही नए मतदाताओं को इनकी जानकारी देना बहुत जरूरी है। अधिकांश नए मतदाता युवा हैं। आज का युवा विकास को अहमियत देता है। इसलिए यह और भी जरूरी है कि उन्हें बताया जाए कि भाजपा ने अपने शासन में किस वर्ग, किस तबके के लिए क्या योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की सूची के अनुसार गुरुग्राम में कुल ३,४५३७२ मतदाता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यह सं2या २,८७५७३ थी। इस लिहाज से नए मतदाताओं की सं2या ५७,७९९ है। कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं पर फोकस कर उन तक केंद्र और प्रदेश सरकार की पांच साल की उपल4िधयों के साथ पार्टी की नीतियां और योजनाएं पहुंचाने का काम करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक फिर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कुछ महीनों बाद ही प्रदेश में भी मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन करेगी। लिहाजा कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

बैठक में अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, दयानंद मंडल के महामंत्री अजीत भारद्वाज, शीतला मंडल के अध्यक्ष सीताराम सिंघल, उपाध्यक्ष पीडी भारद्वाज, राजेश दता, मदन कुमार, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, महिपाल सहारण, जय बक्षी, महेंद्र मुनी सहित बड़ी सं2या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page