लोकसभा चुनाव का सातवां चरण 19 मई को : कुल 59 सीटों पर मतदान

Font Size

पंजाब की सभी 13 सीटों पर जबकि पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर भी होंगे मतदान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवाँ चरण का मतदान 19 मई को होना निर्धारित है. इस चरण में बिहार में 8  , झारखंड में 3  , मध्यप्रदेश में 8  , पंजाब में 13  , पश्चिम बंगाल में 9 , चंडीगढ़ में एक  , उत्तर प्रदेश में 13 और हिमाचल प्रदेश में 4 सीटों पर मतदान कराये जायेंगे .  

पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (अजा), होशियारपुर (अजा), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (अजा), फरीदकोट (अजा), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला में सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इनमें 9 सामान्‍य श्रेणी और 4 सीटें- जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 13 संसदीय सीटों के लिए कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 24 महिलाएं हैं। होशियारपुर (अजा) संसदीय सीट से सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पंजाब में कुल 2,08,92,674 मतदाता हैं, जिनमें से 1,10,59,828 पुरुष मतदाता; 98,32,286 महिला मतदाता और 560 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। निम्नलिखित तालिका और ग्राफ़ सभी संसदीय सीटों में (29 अप्रैल, 2019 तक) जेंडर के अनुसार मतदाताओं की संख्‍या दर्शाता है।

 

संसदीय क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
गुरदासपुर 849761 745479 44 1595284
अमृतसर 801639 766178 58 1507875
खडूर साहिब 867895 770874 73 1638842
जालंधर 843598 773400 20 1617018
होशियारपुर 832025 765445 30 1597500
आनंदपुर साहिब 889506 809328 42 1698876
लुधियाना 903624 779630 71 1683325
फतेहगढ़ साहिब 799731 703099 31 1502861
फरीदकोट 818244 723690 37 1541971
फिरोजपुर 862955 755429 35 1618419
बठिंडा 861387 760264 20 1621671
संगरूर 814856 714551 25 1529432
पटियाला 914607 824919 74 1739600

जेंडर के आधार पर मतदाताओं की संख्‍या

 

https://i0.wp.com/164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001Z341.png?w=715

झारखंड के राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय क्षेत्रों में आम चुनाव 2019 के 7वें चरण में मतदान होगा 

पिछले तीन चुनावों से इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में 8.24% की वृद्धि हुई है झारखंड में 7वें चरण में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 62,762 मतदाता हैं झारखंड में 7वें चरण के लिए 4,315 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं राजमहल में 14 उम्मीदवार, दुमका में 15 उम्मीदवार और गोड्डा में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

 

आम चुनाव 2019 के सातवें चरण में, झारखंड के राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 19 मई को मतदान होगा। राजमहल और दुमका एसटी सीटें हैं और गोड्डा सामान्य सीट है। झारखंड में सातवें चरण के लिए कुल 4,315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी सीईओ (झारखंड) की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 45,64,681 मतदाता हैं, जिनमें से 23,64,541 पुरुष मतदाता हैं, 22,00,119 महिला मतदाता और 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। झारखंड में 7वें चरण में 18-19 वर्ष की आयु के 62,762 मतदाता हैं। झारखंड में उपरोक्त तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से संबंधित संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं :

 

चरण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नाम जिला पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर मतदाता योग कुल मतदाता 18 से 19 वर्ग आयु वर्ग मतदान केंद्रों की संख्या
 

 

 

 

 

 

 

 

VII

 

राजमहल (एसटी)

साहेब गंज 377893 351693 09 729595 6833 2020
पाकुर 363517 360398 01 723916 8902
योग 741410 712091 10 1453511 15735
 

 

दुमका(एसटी)

दुमका 326277 323174 05 649456 9080 1117
जमतारा 252569 229881 00 482450 9491
देवघर 139200 125200 02 264402 5290
योग 718046 678255 07 1396308 23861
 

गोड्डा

दुमका 115543 104200 00 219743 2146 1178
देवघर 350727 308126 00 658853 8682
गोड्डा 438815 397447 04 836266 12338
योग 905085 809773 04 1714862 23166
7वें चरण का योग 2364541 2200119 21 4564681 62762 4315

 

(स्रोत  – सीईओ, झारखंड की वेबसाईट)

ईसीआई वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि 2014 के आम चुनाव में इन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 42,17,287 मतदाता थे। आम चुनाव 2019 के दौरान यह संख्या बढ़ कर 45,64,681 हो गई है, पिछले आम चुनावों से 3,47,394 (8.24%) अधिक है।

7वें चरण में, विभिन्न राजनीतिक दलों के 14 उम्मीदवार राजमहल से, 15 उम्मीदवार दुमका से और 13 उम्मीदवार गोड्डा से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की राजनीतिक पार्टी वार सूची नीचे दी गई है :

 

 

चरण संसदीय क्षेत्र राजनीतिक दल उम्‍मीदवार चुनाव चिन्‍ह
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

VII

 

 

 

 

 

 

राजमहल (अजजा)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोपिन सोरेन हथौडा, हंसिया और सितारा
झारखंड मुक्ति मोर्चा विजय कुमार हंसदक तीर और कमान
बहुजन समाज पार्टी बैद्यनाथ पहाड़िया हाथी
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस मोनिका किस्कू घास और फूल
भारतीय जनता पार्टी हेमलाल मुर्मू कमल
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नीरज हेमब्रोम सिंह
हिंदुस्‍तान निर्माण दल महाशय तुडु पानी की टंकी
बहुजन मुक्ति पार्टी मैरी निशा हंसदक चारपाई
अन्‍य उम्‍मीदवार
निर्दलीय

 

क्रिस्टोफर मुर्मू बल्लेबाज
बर्नाड हैम्ब्रान ऑटोरिक्शा
मंगल मरांडी टेलीविजन
मंडल हंसदा बल्ला
महेंद्र हंसदा डीजल पंप
महेश पहाड़िया बोतल
 
 

 

 

दुमका (अजजा)

भारतीय जनता पार्टी सुनील सोरेन कमल
झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन तीर और कमान
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस अर्जुन पुझ्झर घास और फूल
बहुजन समाज पार्टी स्टीफन बेसरा हाथी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सेनापति मुर्मू बाली हंसिया
झारखंड पीपुल्स पार्टी सतीश सोरेन पॉट
अन्य उम्मीदवार
निर्दलीय ठाकुरून सोरेन कोट
प्रोबिना मुर्मू फुटबॉल
बाघराय सोरेन चारपाई
मोहरिल मुर्मू खाने से भरी प्लेट
रमेश तुडू बल्ला
रस्का सोरेन फूलगोभी
राजेश बेसरा सेब
डॉ. श्रीलाल किस्कु स्टेथस्कोप
सैमुअल तुडु टेलीविजन
 
गोड्डा भारतीय जनता पार्टी निशिकांत दूबे कमल
बहुजन समाज पार्टी जफर ओबेद हाथी
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) प्रदीप यादव कंघा
पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड आशा मेकेडे गुब्बारा
राष्ट्रीय समता पार्टी(सेकुलर) नूर हसन ट्रक
बहुजन मुक्ति पार्टी बजरंगी माहथा चारपाई
आम अधिकार मोर्चा मुरारी कापरी बेलन
अन्य उम्मीदवार
निर्दलीय अनूप कुमार सिन्हा कम्प्यूटर
जितेन्द्र कुमार बर्नवाल कप और प्लेट
मधुसूदन रे कैंची
महेश कुमार सुमन कोट
के. रंगैया हाथ गाड़ी
बीरेन्द्र कुमार ऑटोरिक्शा

 

 

 

 

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र में आम चुनाव के 7वें चरण में 19 मई, 2019 (रविवार) को मतदान होगा 

 

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आम चुनाव के 7वें चरण में 19 मई, 2019 (रविवार) को मतदान होगा। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जायेंगे। चंडीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सामान्य श्रेणी का निर्वाचन क्षेत्र है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 9 महिलाएँ हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 597 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,46,084 मतदाता हैं, जिनमें 3,41,640 पुरुष मतदाता हैं; 3,04,423 महिला मतदाता और 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। निम्न तालिका में इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को लिंगानुसार दर्शाया गया है।

 

निर्वाचन क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
चंडीगढ़ 3,41,640 3,04,423 21 6,46,084

 

 

 

 

You cannot copy content of this page