राहुल गांधी की उपस्थिति में कैप्टन अजय सिंह यादव ने दिखाई अपनी ताकत

Font Size
-हुडा ग्राउंड पडा छोटा, जनसभा में उमडा जनसैलाब
-कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिती में
गुडग़ांव। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के गुडग़ांव लोकसभा से प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमडे जनसैलाब को संबोधित करते हुए राहुल गांधी जी ने कहा कि हम 2 हिंदुस्तान नही न्याय चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने आपकी जेब से रकम निकाली लेकिन कांग्रेस पार्टी न्याय करेगी। राहुल गांधी ने नरेंद्र पीएम नरेंद्र मोदी को फौज की बात नहीं बल्कि अपने पांच साल के कार्यकाल के काम काज पर चुनाव लडने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि फौज देश की जनता की है भाजपा की नहीं। पिछले पांच वर्षों में नोटबन्दी वे जीएसटी के कारण देश में रोजगार के साधन समाप्त हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। केवल जुमले के आधार पर लोगों को बरगलाने का काम भाजपा के नेता कर रहे हैं। श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का चौकीदार नही बल्कि अनिल अंबानी का चौकीदार है। गुडग़ांव को बसाने वाली कांग्रेस पार्टी थी। मारूति कंपनी को लाने वाली कांग्रेस पार्टी थी। इसलिए आप सभी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव को जीताकर संसद में भेजें।

राहुल गांधी की उपस्थिति में कैप्टन अजय सिंह यादव ने दिखाई अपनी ताकत 2

हरियाणाा प्रभरी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली आज कोई भी वायदा नहीं कर रहे हैं क्योंकि जनता उन्हें समजह चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की कुर्बानी का मुकाबला करने में 10 हजार साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों की रक्षा होती थी। लेकिन भाजपा के शासनकाल में किसानों को आत्म हत्या करनी पड रही है।
श्री आजाद ने कहा कि उनके सामने किसानों ने कहा कि अमीर करोड़ों, अरबों रुपये कर्जा लेते हैं, जेल नहीं जाते। विदेशों में चले जाते हैं। गरीब, किसान जब कर्जा लेकर भर नहीं पाता तो उसे जेल भेज दिया जाता है। ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तो कर्ज लेेकर चुकता नहीं करने वाला कोई किसान जेल नहीं जायेगा। हम दो बजट तैयार करेंगे। एक किसानों के लिए होगा। जिसमें किसानों पर सरल नीतियां होंगी। ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा कि फैक्ट्रियो में युवाओं को बुलाकर रोजगार दिया जायेगा। जिस तरह से बीजेपी सरकार ने हरियाणा समेत देश में छोटे.बड़े उद्योगों को बंद करवा दिया है। परमिशन के नाम पर भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर हो रहा है। फिर भी उद्योग नहीं लग पाते। उद्योगों को लेकर कांग्रेस की सरकार बड़ी प्लानिंग लेकर आयेगी। गुडगांव हरियाणा या देश के किसी भी कोने का कोई व्यक्ति फैक्ट्री लगायेगा तो उसे किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। पहले तीन साल तक वह बिना किसी कागजी कार्यवाही के फैक्ट्री चलायेगा। जब फैक्ट्री पूरी तरह से चल जायेगी तो परमिशन ले सकेगा

You cannot copy content of this page