भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो ब्रह्म समाज : मुकेश शर्मा

Font Size

गुरुग्राम 28 अप्रैल: करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व डिप्टी स्पीकर पंडित कुलदीप शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने करनाल पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता डॉ मुकेश शर्मा ने करनाल सहित पूरे हरियाणा के ब्रह्म समाज का आह्वान किया कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए समाज के लोग एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें|

डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का ब्राह्मण विरोधी चेहरा जगजाहिर है| नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, शांता कुमार और खंडूरी को जहां अलग-थलग करने का काम किया, वहीं इस बार चुनाव में अधिकाधिक वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं का टिकट काट दिया गया है| भाजपा पूरी तरह से हिटलरशाही पर उतारू है| हरियाणा सहित पूरे देश में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए भाजपा ने एक भी कार्य नहीं किया|

डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी प्रदेश के ब्राह्मणों का उपहास करने का काम किया है| इसी सरकार के कार्यकाल में हरयाणा सर्विस कमीशन के पेपर में ब्राह्मण समाज के लिए गाली भरे प्रश्न को शामिल किया गया इन तमाम ब्राह्मण विरोधी नीतियों के कारण हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के ब्रह्म समाज का मुंह भाजपा से भंग हो चुका है और आज पूरे देश का ब्राह्मण समाज कांग्रेस को जिताने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण करनाल में दिखा जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक कर एकजुटता का परिचय देते हुए करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी पंडित कुलदीप शर्मा को भारी मतों से विजई बनाने की वचनबद्धता दोहराई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page