भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हुए

Font Size

नयी दिल्ली । लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा सांसद उदित राज बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उदित राज ने बुधवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया।

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद बने राज को इस बार टिकट नहीं मिला जिसके बाद से वह खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

उदित राज की जगह भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पंजाबी गायक हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हुए 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page