दिल्ली में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे, मनोज तिवारी के खिलाफ शीला दीक्षित मैदान में उतरेंगी

Font Size

नई दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान होने के प्रबल आसार हैं। रविवार को भाजपा ने दिल्ली की चार सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी और कांग्रेस ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने नई दिल्ली से अजय माकन और दिल्ली नॉर्थ ईस्ट सीट से शीला दीक्षित को चुनावी मौदान में उतारा है।

इन दो बड़े नेताओं के अलावा कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, ईस्ट दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोथिया और वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कल बीजेपी ने दिल्ली में अपने चार उम्मीदवारों का एलान किया था। बीजेपी ने चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ। हर्षवर्धन को टिकट दिया है। वहीं उत्तर पूर्व से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है।दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है तो वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page