भाजपा ने केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र के बेटे व आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह को हिसार से बनाया प्रत्याशी

Font Size

अरविंद शर्मा को रोहतक से मैदान में उतारानई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने इस सूची में 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने आज ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। इस बात के कयास पिछले कई माह से लगाये जा रहे थे लेकिन कहा जा रहा था कि बीरेंद्र सिंह ने सोनीपत से टिकट देने की मांग की है। पार्टी ने उनकी मांग पर विचार तो किया लेकिन क्षेत्र उनके मनोनुकूल नहीं दिया। उनके साथ ही रोहतक से अरविंद शर्मा को टिकट देने का ऐलान किया। अरविंद शर्मा करनाल से लड़ना चाहते थे। पार्टी ने उन्हें रोहतक से गैर जाट उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के जाट प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ उतारा है।भाजपा की पहली सूची में अरविंद शर्मा का नाम नहीं आने से उनके पुनः कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज जो चलीं थी। लगता है भाजपा नेतृत्व ने ब्राह्मणों वोटरों को रिझाने के लिए अरविंद को अंततः प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया।इस सूची के जारी होने से हरियाणा में अब भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है।भाजपा ने केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र के बेटे व आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह को हिसार से बनाया प्रत्याशी 2

You cannot copy content of this page