कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल

Font Size

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए दो, गोवा के लिए दो और दमन दीव के लिए एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 नामों की सूची जारी की।

छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत और दुर्ग सीट से प्रतिमा चंद्राकर को उतारा गया है। वहीं, गोवा नॉर्थ से गिरीश चोडांकर और गोवा साउथ से फ्रांसिस्को सरदिन्हा को टिकट दी गई है। इसके अलावा केंद्र शासित दमन और दीव की एकमात्र सीट के लिए केतन पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page