पीयूष गोयल ने की रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत, एक मंच पर रेलवे की सभी सूचनाएं मिलेंगी

Font Size

नई दिल्ली। रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे के सभी प्रयासों को सम्मिलित करते हुए और पारदर्शिता और जबावदेही को बढ़ावा देने के लिए रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत की। यह विभिन्न स्रोतों से एक ही स्थान पर जानकारी एकत्र करेगा और देश के प्रत्येक नागरिक को प्रमुख आंकड़ों और मापदंडों तक पहुंच प्रदान करेगा। इस डैशबोर्ड तक डेस्कटॉप/लेपटॉप अथवा मोबाइल उपकरण जैसे फोन अथवा टेबलेट का इस्तेमाल करते हुए पहुंच बनाई जा सकती है। यह एप्लिकेशन मोबाइल जनता के आसान इस्तेमाल के लिए मोबाइल अनुकूल है। इस डैशबोर्ड का यूआरएल “raildrishti.cris.org.in” है। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी.के. यादव, रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य, एमडी, सीआरआईएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में इस सरकार ने अपना ध्यान मुख्य रूप से जनता पर केंद्रित किया है और वह प्रत्येक किसान, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग और ऐसे सभी लोगों के प्रति जवाबदेह बन गई है जिनका इस सरकार के साथ किसी भी प्रकार का संबंध है। भारत के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसने हर वर्ष जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया है उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हर प्रकार की जानकारी के लिए मीडिया और डिजिटल मंचों का इस्तेमाल किया है। इस सरकार ने सभी मंत्रालयों के कामकाज में पारदर्शिता लाने का काम किया है।

श्री गोयल ने गांधीजी को उधृत किया ‘‘मेरे लिए लोकतंत्र वह है जो कमजोर लोगों को भी मजबूत लोगों की तरह समान अवसर देता है’’। उन्होंने कहा कि रेलवे की चल रही परियोजनाओं के बारे में भारत की जनता को जागरूक करने के लिए, आज रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत की गई है। इस डैशबोर्ड के जरिए ग्राहक अथवा रेल यात्रियों को देशभर में भारतीय रेलवे में बहुआयामी बदलाव देख सकेंगे। यह डैशबोर्ड हर प्रकार की जानकारी किसी भी समय, कहीं भी किसी को भी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

जानकारी जब समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचती है, उनका मनोबल बढ़ता है और उनमें विश्वास पैदा होता है कि देश प्रगति कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। श्री गोयल ने रेल दृष्टि साइट को सरल, यूजर फ्रेंडली आसानी से मार्ग निर्देशन करने वाली बनाने की सलाह दी।

डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी को 15 यूजर फ्रेंडली श्रेणियों में बाटा गया हैः

  1. एक नजर में

भारतीय रेलवे के चार प्रमुख मापदंडों के बारे में जानकारी देता है। इसमें यात्री आरक्षण, अनारक्षित टिकटिंग, फ्रेट अर्निंग और फ्रेट लोडिंग शामिल हैं। विभिन्न अवधियों के लिए प्रत्येक अव्यवों के मापदंड दर्शाए गए है। भारतीय रेलवे के किसी भी स्टेशन के बारे में जानकारी इस टेब में देखी जा सकती है।

  1. सेवाएं

यात्री पेश की गई किसी भी डिजिटल सेवा को देख सकते है और उसका लाभ उठा सकते है। रेल दृष्टि में 6 सेवाएं पीएनआर पूछताछ, ओडीसी आवेदन पूछताछ, शिकायत पूछताछ, टेंडर संबंधी पूछताछ, श्रमिक पूछताछ और मालभाडा संबंधी पूछताछ शामिल हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए यहां 8 महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइटों के लिंक उपलब्ध हैं।

  1. परिचालित ट्रेनें

यात्री अब भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर किसी भी ट्रेन पर निगरानी रख सकते है। यात्रियों को ट्रेन के साथ-साथ हाउस कीपिंग कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। विशेष ट्रेनों को देखने के लिए फील्टर भी मौजूद है।

  1. आईआरसीटीसी रसोई

डैशबोर्ड आईआरसीटीसी की विभिन्न रसोई में लगे कैमरों से जानकारी दे सकता है। यात्री अब देख सकते है की उन्हें ट्रेन में दिया जाने वाला भोजन कैसे पक रहा है औ पैक हो रहा है।

  1. शिकायतें

इस वर्ग में शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीओएमएस) के जरिए मिलने वाली शिकायतों की स्थिति देखी जा सकती है। इसमें हल की गई और लंबित शिकायतों की संख्या दिखाई देती है। डैशबार्ड के जरिए क्षेत्रवार और मंडल वार अलग-अलग शिकायत का प्रकार देखा जा सकता है।

  1. उपलब्धियां

डैशबोर्ड के लिए भारतीय रेलवे की संपूर्ण उपलब्धियों और विभिन्न राज्यों में रेलवे की उपलब्धियों को देखा जा सकता है।

  1. स्टेशन की छवि

यह भारतीय रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों के अनुभव बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई कुछ प्रमुख पहलों की प्रगति की निगरानी करता है। यह काम से पहले और काम के बाद नेटवर्क में विभिन्न क्षेत्रों की छवि को दर्शाता है।

  1. विरासत

यह भारतीय रेलवे में यात्रा के सांस्कृतिक पहलू को दर्शाता है। इस टेब में चार प्रमुख वर्ग है इनमें रेल विरासत, स्मरणीय यात्राएं, मार्गों, ट्रेनों, सेलूनों की चौतरफा यात्रा और आईआरसीटीसी पर्यटन डेस्क जो महत्वपूर्ण जानकारी और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है।

  1. श्रमिक कल्याण

यह वर्ग रेलवे ठेकेदारों के साथ कार्यरत असंगठित क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान करता है। डैशबोर्ड में कैज्यूल कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन मान की मात्रा उपलब्ध है। इसे विभिन्न समय अवधियों के लिए विभाग वार और क्षेत्र वार भी देखा जा सकता है। यह इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका भुगतान किया जा रहा है।

  1. बिल

आपूर्तिकर्ताओं को रेलवे द्वारा भुगतान के लिए बिलों की आवश्यकता होती है और अवधिवार उनकी विचाराधीनता को डैशबोर्ड में देखा जा सकता है।

  1. मालभाड़े से आमदनी

यह वर्ग भारतीय रेलवे के नेटवर्क में मालभाड़े से आमदनी को दर्शाता है। अलग-अलग क्षेत्रों और वस्तुओं के साथ एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष की आमदनी को देखा जा सकता है। 9 प्रमुख मालभाड़ा वस्तुओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

  1. माल चढ़ाना और उतारना

अलग-अलग क्षेत्रों और वस्तुओं के साथ एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष में रेकों की संख्या और चढ़ाए जाने वाले और उतारे जाने वाले माल की मात्रा प्रदान की गई है। 9 प्रमुख मालभाड़ा वस्तुओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

  1. यात्रियों से आमदनी

इस वर्ग में यात्रियों के आरक्षण और अनारक्षित टिकेटिंग से आमदनी दर्शाई गई है। यात्री टिकटों की संख्या और आमदनी को देखा जा सकता है। साथ ही अनारक्षित टिकटिंग में उप नगर, गैर-उपनगर, और मोबाइल बुकिंग देखी जा सकती है।

  1. व्यय

व्यय का विवरण भारतीय रेलवे द्वारा किए गए कार्यों को देखा जा सकता है। चार विभिन्न अवधियों के आंकड़े दिए गए है- दिन के दौरान, पिछले 7 दिन के दौरान, महीने के दौरान और वर्ष के लिए कार्य।

  1. सुगम-मालभाडा ऐप

भारतीय रेलवे के मालभाड़ा व्यवसाय के बारे में जानकारी तक पहुंच प्रदान करता है। यह ग्राहकों को अपने खेप पर नजर रखने में मदद करती है। यह विभिन्न टर्मिनलों और संबद्ध शीर्ष अधिकारियों, मांगपत्र स्थिति, वर्तमान मालभाड़ा दरों, रेक आवंटन योजना, लागू प्रतिबंधों आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। टेब में मालभाड़ा और अन्य आंकड़े भी उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page