हरियाणा में 42 एचपीएस अधिकारी बदले गए, 9 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 9 आई पी एस अधिकारियों के तबादले के बाद आज 42 एचपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि प्रशासन व पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर राज्य में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर किये जा रहे हैं। इनमें से कई तीन साल पूरे करने वाले हैं जबकि कुछ गृह जिले के कारण हटाये गए हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर तीन साल से अधिक दिनों तक तैनात या गृह जिले में तौनत अधिकारियों को स्थानांतरित करने को कहा था। समझा जाता है कि आज का यह आदेश भी इसी आलोक में है।

हरियाणा में 42 एचपीएस अधिकारी बदले गए, 9 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page