इनैलो से लोगों को मार का डर जबकि हुड्डा की सरकार में भ्रस्टाचार का डर था लेकिन खट्टर सरकार ने दोनों से निजात दिलाई : अमित शाह

Font Size

हिसार । भजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सिरसा, हिसार और रोहतक लोकसभा में आया हूँ ताकि पार्टी के कार्यकर्ता यहाँ जीत दर्ज करें। भारत माता की जय से शुरू किये संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली बार इन क्षेत्रों में मेहनत कम रही। भजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला पाक प्रेरित कायरतापूर्ण कृत्य है। हरियाण के विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि इनैलो आती थी तो लोगों को मार का डर था जबकि हुड्डा की सरकार में भ्रस्टाचार का डर था लेकिन भाजपा की खट्टर सरकार ने दोनों से निजात दिलाई ।

उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से लेकर अबतक आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस रहा है। भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के क्षेत्र में किया काम जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष के भाषण के मुख्य बिंदु :

शाहिद विंग कमांडर साहिल गांधी और हरियाणा के शाहिद को किया नमन।

1982 में हुआ करता था बूथ का अध्यक्ष — शाह।

अंतिम पंक्ति पर बैठता था और आज एंटी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

राहुल गांधी और विपक्ष पर किया कटाक्ष।

बेटे, पोते और बहू आदि को दी जाती है जिम्मेदारी चाहे दिमाग हो या ना हो।

चाय बेचने वाला बीजेपी में बना सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधान मंत्री।

इनैलो आती थी तो लोगो को मार का डर था।

हुड्डा की सरकार में भ्रस्टाचार का डर।

खट्टर सरकार ने दोनों से दिलाई निजात।

बीजेपी ने हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।

42 प्रतिशत पढ़ी लिखी महिलाए स्थानीय शासन में भागीदार है।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा की भूमि से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना का शुभारंभ कर लिंग रेशो 914 तक पहुंचाया।

49 कॉलेजो में से अधिकतर बेटियों के लिए खोले गए।

प्रतिव्यक्ति आय सबसे बेहतर की गई।

इज ऑफ डूइंग में हरियाणा तीसरे नंबर पर।

हरियाणा को कैरिसिन मुक्त किया गया।

कानून व्यवस्था को किया गया बेहतर।

खट्टर और उनकी पूरी टीम को साधुवाद जो किसी वर्ग की ना होकर सबकी सरकार बनी।

22 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हरियाणा को देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

हरियाणा की सरकार के कार्य गिनवाने के लिए लगेंगे सात दिन।

किसानों के लिए 6 हजार सालाना देकर किसानों के लिए बड़ा काम मोदी सरकार ने किया।

इनकम टैक्स 5 लाख तक मांफ करने का काम मोदी सरकार ने किया।

6 करोड़ लोगों के घरों में सिलेंडर, 8 करोड़ घरों में शौचालय और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया।

राहुल को जो लिखकर दिया जाता है पढ़ देता है।

10 साल में एकबार 52 हजार करोड़ का कर्ज कांग्रेस ने माफ किया।

मोदी सरकार सालाना 75 हजार करोड़ पेंशन के रूप में किसानों को देंगे।

राहुल को नही पता आलू जमीन में लगता है या फैक्ट्री में बनता है।

राहुल ने गरीबी नहीं देखी है और ना ही सात पुश्ते देखेंगी।

कांग्रेस ने 55 सैलून में गरीबों के नाम पर वोट बटोरने का काम किया है।

बीजेपी एनआरसी लेकर आई, 40 हजार घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया।

राहुल ने किया इसका विरोध सभी विपक्षी दलों ने मिलकर किया विरोध।

2019 में दुबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आतंकवादियों का किया जाएगा सफाया।

भारतीय जनता पार्टी चाहती है उसी जगह भगवान राम का मंदिर बने।

जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनाकर राम लाल को विराजमान किया जाए।

कांग्रेस राम मंदिर के मुद्दे पर स्टैंड साफ करे।

12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाली पार्टी कभी विकास नही का सकती।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मोदी ने विकास को तीव्र गति दी है।

133 योजनाए भारतीय जनता पार्टी लेकर आई है।

एकबार फिर पूर्ण बहुमत से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

गठबंधन देश का विकास नही कर सकता।

मोदी के इलावा कोई नेता पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकता।

जेएनयू में भारत विरोधी नारों, सेना के अधिकारियों को गाली का गुंडा कहने वालों के समर्थन में खड़ी होने वाली सरकार चाहिए या नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए जो गोली का जवाब गोलों से दे यह तय करें।

कार्यकर्ताओं को तीनों सीटों पर विजय का संकल्प दिलवाया गया।

You cannot copy content of this page