गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर के के राव का तबादला, अब मुहम्मद अकील होंगे नए कमिश्नर, 9 आईपीएस बदले गए

Font Size

चंडीगढ़/गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने नए डीजीपी के जॉइन करने कुछ ही दिनों बाद रविवार देर रात को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल का आदेश जारी किया। इस आदेश में प्रदेश के 9 बड़े पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इस सूचि में गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर के के राव का नाम भी शामिल है जिन्हें अब आई जी पी , आरटीसी भोंडसी के पद पर ट्रांसफर किया गया है जबकि उनकी जगह मुहम्मद अकील एडीजीपी को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ के डीजीपी, कुशल पाल सिंह को महानिदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है।
महानिदेशक, मधुबन काम्पलैक्स कृष्ण कुमार को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो (मुख्यालय) पंचकूला, प्रभजोत रंजन देव को महानिदेशक, हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ लगाया गया है।
पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय पंचकूला के.के.मिश्रा को महानिदेशक (सतर्कता), हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम नियुक्त किया गया है।
मोहम्मद अकील, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था तथा अतिरिक्त कार्यभार, मुख्य सतर्कता अधिकारी को अतिरिक्त डीजीपी मुख्यालय तथा पुलिस आयुक्त गुरुग्राम लगाया गया है।
नवदीप सिंह विर्क एडीजीपी, करनाल रेंज तथा अतिरिक्त कार्यभार एडीजी, एचएपी मधुबन को एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नियुक्त किया गया है।
चारू बाली, महानिरीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय लगाया गया है।
कृष्ण कुमार राव, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को पुलिस महानिरीक्षक, आरटीसी भौण्डसी नियुक्त किया गया है।
योगेन्द्र ङ्क्षसह नेहरा, पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी भौण्डसी तथा अतिरिक्त कार्यभार, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ को पुलिस महानिरीक्षक करनाल लगाया गया है।

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर के के राव का तबादला, अब मुहम्मद अकील होंगे नए कमिश्नर, 9 आईपीएस बदले गए 2

You cannot copy content of this page