जयपुर में रॉबर्ट वाड्रा व उनकी मां से पूछताछ, दोपहर बाद भी जारी रही

Font Size

जयपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर जिले में कथित जमीन घोटाले के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा से पूछताछ की। वाड्रा से यह पूछताछ करीब तीन घंटे तक चली जबकि उनकी मां मौरीन करीब डेढ़ घंटे में ही ईडी कार्यालय से बाहर आ गई थीं।

वाड्रा अपनी मां मौरीन के साथ सुबह साढ़े दस बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। लगभग डेढ घंटे बाद मौरीन वाड्रा ईडी कार्यालय से चलीं गईं। वहीं वाड्रा दोपहर डेढ़ बजे बाहर निकले। सुबह कांग्रेस महासचिव व वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय तक उन्हें छोड़ने आई थीं।

प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का सामना करने के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर में दाखिल हो रहे थे उस वक्त दफ्तर के बाहर प्रियंका गांधी जिंदाबाद और चौकीदार चोर के नारे लगाए गए।

वाड्रा मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे मां मौरीन के साथ ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। करीब डेढ घंटे बाद मौरीन वाड्रा ईडी कार्यालय से चलीं गयीं। जबकि वाड्रा करीब तीन घंटे बाद डेढ़ बजे ईडी कार्यालय से बाहर निकले। हालांकि एक घंटे बाद ढाई बजे वह वापस लौट आए।

सुबह कांग्रेस महासचिव व वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय तक उन्हें छोड़ने आयी थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाड्रा, प्रियंका व मौरीन एक ही वाहन से शहर के अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

वाड्रा जयपुर में ईडी के सामने पहली बार हाजिर हुए हैं। इससे पहले एजेंसी दिल्ली में उनसे लगातार तीन दिन (7-9 फरवरी तक) पूछताछ कर चुकी है।

ईडी ने वाड्रा से सात फरवरी गुरुवार को जहां साढ़े पांच घंटे पूछताछ की वहीं शुक्रवार को उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी। नौ फरवरी शनिवार को एजेंसी ने वाड्रा से करीब आठ घंटे पूछताछ की थी।

एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित धन शोधन और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page