बेरहम पति ने चाकू से 41 बार वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Font Size

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर 41 बार चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय वंशिका उर्फ नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि महिला का शव गुरुग्राम के अशोक विहार फेस-1 इलाके में स्थित उसके ससुराल के मकान के एक कमरे से बरामद किया गया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस ने सेक्टर पांच पुलिस थाने में मृतका के पति पंकज भारद्वाज और परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस परिवार के आरोपी सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में पंकज के पिता विजय कुमार, मां बालेश और भाई हैप्पी शामिल हैं। विजय कुमार गुरुग्राम में एक स्थानीय दैनिक अखबार के संपादक और प्रकाशक हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page