कंग्रेस में बड़ा फेरबदल : के सी वेणुगोपाल ने ली अशोक गहलोत की जगह, गुलाम नवी बने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी

Font Size

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी संगठन और राज्यों के मोर्चे पर बड़े फेरदबल किए हैं। पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव बनाने का ऐलान करते हुए उन्हें ईस्ट यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

AICC के बयान में अशोक गहलोत की जगह केसी वेणुगोपाल को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। वे संगठन का काम देखेंगे। यह जिम्मेदारी अशोक गहलोत संभाल रहे थे, जो अब राजस्थान के सीएम हैं। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाकर पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह पार्टी महासचिव गुलाम नबी आजाद को यूपी की जगह हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।

हरियाणा में लंबे समय से कांग्रेस प्रभारी का पद खाली पड़ा था। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किए जाने का एलान किया है।बता दें कि नबी आजाद इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रभारी के पद पर थे

You cannot copy content of this page