सीएम मनोहर लाल का ऐलान : पंचकूला से कालका तक पर्यटन को बढ़ावा देने पर होंगे 12 सौ करोड़ खर्च

Font Size
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुनानगर जिला के कलेसर से लेकर पंचकूला जिला के कालका तक के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है और इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए इस क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में 1200 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी जिला यमुनानगर के बिलासपुर-सढौरा मार्ग पर गांव भोगपुर कराली में सढौरा के विधायक बलवंत सिंह के फार्म हाऊस पर जन सभा को सम्बोधित करते हुए दी।
उन्होंने सढौरा नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 26 जनवरी, 2019 को हर ग्राम पंचायत (जींद विधानसभा क्षेत्र को छोडक़र) में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी और हर ग्राम पंचायत को (जींद विधानसभा क्षेत्र को छोडक़र) विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने रणजीतपुर में 33 केवी के बिजली सब स्टेशन बनाने की घोषणा भी की। सढौरा क्षेत्र की जनता की मांग व विधायक की मांग पर उन्होंने घोषणा की है कि इस वर्ष 3 से 4 करम की 25 किलोमीटर लम्बाई की 25 सडक़ें बनाई जाएगी और अगले वित्त वर्ष में सढौरा क्षेत्र में 100 किलोमीटर सडक़ें बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि सढौरा विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 25 किलोमीटर लम्बाई की कई सडक़ों की मरम्मत भी की जाएगी।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुनानगर जिला एक विशेष जिला है, यह जिला हरा-भरा जिला है और यहां वर्षा ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले का बिलासपुर क्षेत्र देश के चिरापूंजी जैसा क्षेत्र है और यह क्षेत्र उनका अपना घर है क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक जीवन का सबसे ज्यादा समय 1984 से लेकर 1990 तक यमुनानगर में बिताया है। उन्होंने कहा कि सढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव गलौडी से काला अम्ब-नारायणगढ़ मार्ग को जोडऩे के लिए मारकण्डा नदी पर लगभग 13 करोड़ रूपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पुल के बनने से यमुनानगर व अम्बाला जिलें के कई दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ होगा व इस पुल के बनने से लोगों को काला अम्ब जाने की आवश्यकता नही होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सढौरा में पोल्टैकनिक कालेज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कलेसर से लेकर कालका तक के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिï से विकसित करने के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आदिबद्री क्षेत्र में सरस्वती नदी का उदगम स्थल है। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी को पुन: धरा पर लाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है तथा ओएनजीसी द्वारा 10 टयूबवैल लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आदिबद्री क्षेत्र की गांव भेड़ो व गांव मात्र की पहाड़ी खोलो के पानी को रोकने के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे है जिससे सढौरा, बिलासपुर सहित घाड़ क्षेत्र में लोगों को पीने व खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा व वर्षा का पानी भूमि में जाएगा जिससे घाड़ क्षेत्र का भूजल स्तर ऊपर आएगा।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा पंचकूला जिला के मोरनी क्षेत्र में हर्बल पार्क बनाया जा रहा है जिसमें विदेशों से भी रिसर्च करने के लिए वैज्ञानिक आंएगे और किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि काला आम्ब के सतकुम्भा मंदिर क्षेत्र, त्रिलोकपुर मंदिर, कलेसर मंदिर, पंचमुखी मंदिर बसातियावाला, कपाल मोचन क्षेत्र को विकसित करने के कदम उठाए गए है और बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लौहगढ़ को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलेसर में नौकायन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्टï किया कि मोरनी से कलेसर तक का क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक अच्छा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टïाचार पर रोक लगी है व निर्माण कार्यों पर सारी निर्धारित राशि लगती है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार हर विकास कार्य जनता से पूछ कर करती है। सम्पति की रजिस्ट्ररी ऑन लाईन होती है इससे भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि आज इंफोरमैशन टैक्रालॉजी का जमाना है और प्रदेश में जनता की शिकायतों का निवारण सीएम विण्डों के माध्यम से शीघ्र होता है। उन्होंने कहा कि इंतकाल भी तत्काल दर्ज होता है और नौकरियों की भर्तिया मैरिट के आधार पर होती है। उन्होंने स्पष्टï किया कि हरियाणा की जनता सरकार की नीतियों से प्रभावित है।
जनसभा में पंहुचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सढौरा के विधायक बलवंत सिंह, भाजपा नेता दाता राम, महिपाल सधाएं व मार्किट कमेटी सढौरा के अध्यक्ष बीर सिंह व अन्य गणमान्य महानुभावों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसी के साथ ही युवा मोर्चा के अध्यक्ष संदीप ने मुख्यमंत्री महोदय को गदा देकर सम्मानित किया।
सढौरा के विधायक बलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री महोदय को पगड़ी पहना कर व शाल भेट की सम्मानित किया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय प्रदेश में विकास पुरूष के नाम से जाने जाते है क्योंकि उन्होंने हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्यो के लिए धन राशि उपलब्ध करवाई है।
इस अवसर पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनन्द मलिक, उपायुक्त गिरीश अरोरा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा नेतागण तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में सढौरा क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page