बिहार सरकार ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया

Font Size

पटना । बिहार सरकार ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया है। इसमें अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन दोनों शामिल है।खबर है कि करीब 50 अधिकारियों को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार सरकार ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया 2

बिहार सरकार ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया 3

बिहार सरकार ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया 4

पटना नगर निगम के भू संपदा पदाधिकारी विशाल आनंद को प्रभारी नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर बनाया गया है। वहीं पटना नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त के पद पर विजय कुमार उपाध्याय को पदस्थापित किया गया है। शशि भूषण प्रसाद को बोधगया नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। प्रभात रंजन को खगौल से स्थानांत्रित कर सहरसा नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें से तीन बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं बाकि सभी नगर विकास सेवा के अधिकारी हैं।

You cannot copy content of this page