यूपी में आम आदमी पार्टी और अपना दल का गठबंधन

Font Size

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए 12 जनवरी को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया। यूपी में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में कृष्णा पटेल वाले अपना दल के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बात की जानकारी दी। संजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने कृष्णा पटेल ग्रुप वाली अपना दल पार्टी से समझौता हुआ है और हम लोकसभा चुनाव में साथ उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं अभी ये तय नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही इस पर सलाह मशविरा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर संजय सिंह इन दिनों ‘भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा’ के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। जब संजय सिंह से जब ये पूछा गया कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से क्या असर पड़ेगा। तो उन्होंने कहा कि ये तो आम चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page