रणवीर सिंह ने सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचा पर्वत शिखर पर फहराया तिरंगा

Font Size

नई दिल्ली । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के साहस के आगे दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाएं भी बौनी साबित हुई हैं। चार जनवरी को उन्होंने अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली है। इसके साथ ही कर्नल रनवीर सिंह जम्वाल देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की कठिन और सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया है।

मूल रूप से सांबा जिला के भडौरी गांव के रहने वाले कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल 25 दिसंबर को रवाना हुए थे। गुरुवार सुबह ही इस सम्मिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया। उन्होंने इस सम्मिट को पूरा करने के लिए दोस्तों और देशवासियों की दुआओं और सहयोग पर आभार जताया है।

इससे पहले रणवीर जम्वाल एशिया और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कार्सटेंस पिरामिड, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, दक्षिण अफ्रीका में माउंट एकॉनकागुआ और उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर चढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

उनको माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफलतापूर्वक चढ़ने का गौरव प्राप्त है। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक सम्मिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट सम्मिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके गतिशील नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ाई चुके हैं।

You cannot copy content of this page