राहुल ने कहा, राफेल के कारण सीबीआई चीफ को हटाना चाहते हैं मोदी

Font Size

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के मामले में दो सवाल किए और खुद ही जवाब भी देते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। सीबीआई में पिछले साल हुए विवाद के बाद सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था.

दूसरे अफसर राकेश अस्थाना को भी सरकार ने जांच तक काम करने पर रोक लगा दी थी। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को सीबीआई डायरेक्टर के रूप में कुछ शर्तों के अधीन काम करने की मंजूरी दी। जिसके बाद उन्होंने फिर से सीबीआई मुख्यालय में चार्ज संभाला है।

इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए दो सवाल पूछे- पहला सवाल उन्होंने पूछा-सीबीआई चीफ को पद से हटाने के लिए पीएम मोदी इतनी जल्दी में क्यों हैं ?

दूसरा सवाल उन्होंने पूछा- वह सीबीआई चीफ को अपना केस सेलेक्शन कमेटी के सामने रखने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं ?फिर खुद ही राहुल गांधी ने इन दोनों सवालों का एक जवाब दिया। उत्तर में कहा- राफेल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह ट्वीट वायरल हो गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page