पूर्व केंद्रीय मंत्री शिंदे ने कहा : पीएम मोदी तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं

Font Size

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है। कांग्रेस नेता शिंदे ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक अधिकार है, लेकिन सोलापुर में पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पीटा।

बुधवार को सोलापुर में पीएम मोदी की रैली के पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस की यूथ और स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं की पुलिस ने जमकर पीटाई की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में भी एक तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी ने नोटबंदी या सीबीआई डायरेक्टर को बर्खास्त करने का फैसला लेने से पहले किसी से पूछा या किसी से सलाह ली?

शिंदे ने कहा कि साल 2014 में इसी सोलापुर में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर मैं गृहमंत्री के रूप में पैरा मिलिट्री फोर्सेस की यूनिफॉर्म के लिए आदेश देता हूं, तो सोलापुर की टेक्सटाइल इंडट्री रिवाइव करेगी, लेकिन अब पीएम मोदी न सिर्फ पैरा मिलिट्री फोर्सेस के हेड हैं, बल्कि लाखों सैन्य और सुरक्षा बलों के भी हेड हैं। इसके अलावा रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बर्ताव को लेकर महिला आयोग द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने पर शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी बेहद शालीन नेता हैं। वो हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page