भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनाथ को बनाया घोषणा पत्र समिति का प्रमुख तो जेटली को प्रचार प्रमुख

Font Size

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से संबंधित समितियों की घोषणा कर दी है। वर्तमान में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) समिति का प्रमुख बनाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनाथ को बनाया घोषणा पत्र समिति का प्रमुख तो जेटली को प्रचार प्रमुख 2

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रचार-प्रसार समिति का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा सामाजिक- स्वंयसेवी संगठन संपर्क समिति का प्रमुख नितिन गडकरी को बनाया गया है।

संकल्प पत्र तैयार करने वाली समिति में की वरिष्ठ मंत्रियों सहित 20 सदस्य बांये गए हैं. इनमे वित्त मंत्री अरुण जेटली , निर्मला सीथारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल , मुख्तार अब्बास नकवी, सदानंद गौडा, थावर चन्द गहलौत, किरण रिजूजू और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन मुंडा, राममाधव, भूपेन्द्र यादव, नारायण राने मीनाक्षी लेखी संजय पासवान हरी बाबू राजेंद्र मोहन सिंह चीमा केजे अल्फोंस के नाम भी शामिल हैं.

इसके अलावा प्रचार-प्रसार समिति में अरुण जेटली सहित 8 सदस्य बनाए गए हैं. इसमें पियूष गोयल , राज्यवर्धन राठौर, डॉ अनिल जैन, डॉ महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, राजीव चंद्रशेखर और ऋतुराज सिंहा के नाम शामिल है। इसी तरह सामाजिक स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बनाया गया है। जबकि उनके साथ कुल 14 सदस्य होंगे ।इनमें कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश से हैं , सदानंद गौड़ा, कलराज मिश्र ,शिव प्रसाद शुक्ला ,विजय सांपला, एसएस अहलूवालिया ,बंगारू दत्तात्रेय, सरदार आर पी सिंह, मांगेराम गर्ग ,एल गणेशन, लक्ष्मीकांत बाजपेई, भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा और मदन कौशिक सदस्य बनाये गए हैं।

You cannot copy content of this page