संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीवाली मनाई !

Font Size

यूएनओ मुख्यालय रोशनी से नहा उठा

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में पहली बार आज दीपावली मनायी गयी . दुनिया का नेतृत्व करने वाली इस वैश्विक संस्था युएनओ का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को रोशनी से जगमग कर दिया गया और इस पर पहली बार ‘हैप्पी दीपावली’ लिख कर दुनिया को शुभकामनाएं दी गयीं. इस भवन पर पारंपरिक दीया भी दर्शाया गया।

राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर ‘प्रकाश पर्व मनाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें ‘शुभ दीपावली कह कर शुभकामना दी.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी,  इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद. उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की है.

थॉमसन ने भी कहा बुराई पर अच्छाई की जीत

थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाए संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है कि  ‘अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत. ’’

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में ‘दीपावली के महत्व’ को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया था. 

युएनओ में दीवाली मनाने की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :  

UN diwali celebrations video link :www.youtube.com/watch?v=uljjkHA5liU

You cannot copy content of this page