सुमंत चंदेल भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त

Font Size
सुमंत चंदेल भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त 2
फरीदाबाद,(धर्मेन्द्र यादव )।सुमंत चंदेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति प्रदेश भाजपा के युवा अध्यक्ष मनीष यादव की अनुशंसा पर जिला युवा अध्यक्ष जितेंन्द्र चौधरी ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में किया।
इससे पहले सुमंत चंदेल पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं। वो काफी लम्बे समय से पार्टी में ग्रासरूट में काम करते रहे हैं। श्री चंदेल का युवाओं पर अच्छा खासा प्रभाव रहा है और पार्टी के जुझारू नेताओं में उन्हें गिना जाता है ।

तिगांव विधानसभा के दिल्ली से लगते इलाके में उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं में सुमंत चंदेल की अच्छी पकड़ है। सुमंत चंदेल ने अपने आप को जिला महामंत्री नियुक्त करने पर प्रदेश भाजपा के युवा अध्यक्ष मनीष यादव, जिला युवा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

सेहतपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, यशोदा डबराल पूर्व मंडल अध्यक्ष, कामेश्वर चौबे वरिष्ठ भाजपा नेता, भाई शीशराम अवाना मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुधीर शर्मा सूचना प्रमुख, पंकज वर्मा, जयंत मंडल, वसीम खान, मुकेश झा , परशुराम यादव, पवन विष्ट आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और लड्डू बांट कर खुशी व्यक्त की और प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेताओ का धन्यवाद किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page