मोहित ग्रोवर को मिला शहर के युवाओं का समर्थन, रैली में बड़ी संख्या में होंगे शामिल

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 6 जनवरी को होने वाली युवा आक्रोश रैली को लेकर युवा कांग्रेसी नेता मोहित मदन ग्रोवर को अपार जनसमर्थन मिला। शहर के अपने दौरे के दौरान शीतला माता मंदिर के पीछे पहुंचे मोहित ग्रोवर को युवाओं ने अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का वादा किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेसी नेता मोहित मदन ग्रोवर ने कहा कि आज देश को युवाओं की आवश्यकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऐसी नीतियों को लेकर चल रहे हैं, जिनसे आने वाले समय में युवाओं का भला होगा। राहुल गांधी ने सदन में भी युवाओं की आवाज को उठाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि क्या युवाओं को नौकरियां मिली। मोहित ग्रोवर ने कहा कि 6 जनवरी को युवा आक्रोश रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा की शान के नाम से जाने वाले युवा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य अतिथि होंगे।

आप उनके विचार और कांग्रेस की नीतियों को समझने के लिए रैली में जरूर शिरकत करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा देश की शक्ति है लेकिन भाजपा सरकार ने केवल युवाओं को कुचलने का काम किया है, जिससे आज का युवा वर्ग बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है। जनता समस्याओं से परेशान है, विकास के नाम पर केवल दिखावा हुआ है।

भाजपा की इन सभी बातों की पोल 6 जनवरी की रैली में खोली जाएगी। आने वाले चुनाव में सरकार कांग्रेस की होगी और सबसे पहले जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा। जिस तरह से 3 राज्यों में जनता ने भाजपा को पटखनी देने का काम किया है, उसी तरह आने वाले चुनाव में हरियाणा में भी भाजपा को तगड़ी शिकस्त मिलेगी, क्योंकि भाजपा नेताओं ने जनता को विकास के नाम पर ठगा है।

You cannot copy content of this page