पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पांच नगर निगमों के मेयर

Font Size

सीएम के साथ हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ० अनिल जैन,  भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी थे

चण्डीगढ़,:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रदेश के विभिन्न पांच नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयरों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ राज्यसभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ० अनिल जैन, विधायक व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी थे।

 मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हरियाणा के पांच नगर निगमों के मेयरों में रोहतक के मनमोहन गोयल, करनाल की रेणु बाला गुप्ता, हिसार के  गौतम सरदाना, यमुनानगर के मदन सिंह चौहान व पानीपत की अवनीत कौर शामिल रहे।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के उपरांत सुभाष बराला ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाने का नीतिगत निर्णय लिया। इस निर्णय के परिणामस्वरूप नगर निगमों की प्रणाली में स्थिरता आ सकेगी। 

You cannot copy content of this page