राजकुमार सैनी ने जमकर की मोदी की तारीफ, कांग्रेस रही निशाने पर

Font Size

चंडीगढ़ । कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी ने हाल ही में गठित हुई जननायक जनता पार्टी का नाम न लेते हुए 9 तारीख को घोषित हुई पार्टी को झुग्गी झोपड़ी की पार्टी बताया है। रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जितनी नई पार्टियां सामने आएंगी उतना ही उनको अधिक फायदा होगा। सांसद चंडीगढ़ में अपनी पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी विशेष वर्ग से ना होकर बल्कि सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए है। यदि उनकी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिलता है तो वह हर घर से एक रोजगार देंगे साथी मनरेगा योजना को किसानों से जोड़कर कामगारों के दिनों में बढ़ोतरी भी करेंगे।

सांसद सैनी ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा की हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है उनके पास राजस्थान, यूपी और मणिपुर से भी चुनाव लड़ने को लेकर प्रस्ताव आए हैं। खुद के लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी पार्टी जहां से भी उन्हें चुनाव लडागी वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने कहा की मौका मिला तो वे कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

राहुल को छोड़ मोदी की तारीफ

इस मौके पर पर सांसद ने राहुल को छोड़ मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा अगर तुलना की जाए तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से तो ठीक देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने देश पर 70 साल राज किया और देश को खोखला कर दिया है। आज देश में 85 प्रतिशत सामान चीन का बिक रहा है , हमारे देश से छोटे देश भी आज तरक्की की बुलंदिया छू रहे हैं।

पार्लिमेंट अब बन गया है पागल खाना

पार्लिमेंट अब के बारे बोलते हुए राजकुमार सैनी ने कहा की यहां जनता के हित में क्या किया और जनता के हित में क्या किया जाना चाहिए जैसे मुद्दों को छोड़ कर वहा के लोगों ने इसे पागलखाना बना दिया है। मुझे वहां बोलने नहीं दिया जाता , कहा जाता है ज्यादा लोग हो गए हैं यहां आप को मौका नहीं दिया जा सकता है।

You cannot copy content of this page