पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा : चुनाव जीतने के लिए देश के किसानों को धोखा देती है कांग्रेस

Font Size

धर्मशाला । पीएम मोदी ने आज हिमाचल के धर्मशाला में एक रैली को संबोधित किया। यह आयोजन राज्य में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि है, देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि भी है, यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है जिसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता। पीएम ने कहा कि पिछली सरकार में हिमाचल को 21 हजार करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनी तो 72 हजार करोड़ रुपया मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने पिछले एक साल में जन-जन तक पहुंचने का काम किया है और सरकार को हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचाया है। हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य में सिर्फ पर्यटन और खेती को आगे लेकर नहीं बढ़ रही है बल्कि राज्य में औद्योगिक संभावनाओं को भी साथ लेकर चल रही है।’

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के हर व्यक्ति के मोबाइल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बनी फिल्म पहुंचनी चाहिए। हिमाचल में औद्योगिक विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने डाली थी। पीएम बोले, कहावत है- पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती। लेकिन भाजपा सरकार के शासन में पहाड़ का पानी भी पहाड़ के काम आ रहा है और पहाड़ की जवानी भी। हिमाचल प्रदेश ने एक साल में काफी तरक्की की है। कांग्रेस सरकार से हिमाचल को 21 हजार करोड़ मिलता था भाजपा सरकार 72 हजार करोड़ दे रही है।

उन्‍होंने बताया कि 26 हजार के करोड़ के प्रोजेक्ट हिमाचल में चल रहे हैं। टूरिज्म बढ़ाने के लिए हवाई यात्रा का बहुत महत्व है। इसका विस्तार किया जा रहा है। कालका शिमला रेलवे का भी विस्तार किया जा रहा है। 9 हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। भारत दुनिया के टूरिज्म के आकर्षण का क्रेंद्र है। 2013 में 70 लाख विदेशी टूरिस्ट आए और 2017 में यह संख्या 1 करोड़ हो गई।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘एक समय में कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन के नाम पर देश के जवानों को मूर्ख बनाने का काम करती थी वही काम आज कांग्रेस देश के किसानों के साथ कर रही है, पहले कांग्रेस ने जवानों से झूठ बोला और अब किसानों से बोल रही है। 2008 में कांग्रेस ने 6 लाख करोड़ रुपए के किसान कर्ज में सिर्फ 60 हजार करोड़ माफ किया और 52 हजार करोड़ रुपए दिया। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस जवान और किसानों की आंखों धूल झोंकने का काम कर रही है।

You cannot copy content of this page