एमसीजी ने बादशाहपुर में 100 से अधिक झुग्गियां हटाई

Font Size

अतिक्रमण के खिलाफ निगम कार्रवाई जारी

गुरूग्राम। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बादशाहपुर स्थित तुलिप पर्पल के पास 100 से अधिक झुग्गियों को हटाया गया।
कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए महिला एवं पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे। टीम में सहायक अभियंता तुषार यादव एवं कनिष्ठ अभियंता प्रेमसिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

एमसीजी ने बादशाहपुर में 100 से अधिक झुग्गियां हटाई 2 कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत के अनुसार बादशाहपुर स्थित तुलिप पर्पल के पास किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अपनी निजी जमीन पर 100 से अधिक झुग्गियां बसाई गई थी। इन झुग्गियों में रहने वाले लोग आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने संबंधी शिकायतें मिल रही थी। प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर निगम टीमों द्वारा सभी झुग्गियों को हटाया गया तथा संबंधित को दुबारा से झुग्गियां नहीं बनाने की चेतावनी भी दी गई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page