सेक्टर 4 मार्केट के पास स्थित फाउंटेन पार्क में भव्य छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे

Font Size

गुरुग्राम। छठ पर्व समन्वय समिति, सेक्टर 4 गुरुग्राम की ओर से सेक्टर 4 मार्केट के पास स्थित फाउंटेन पार्क में भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शहर की सैकड़ों व्रती महिलाएं व पुरुष छठ पूजा में शामिल होंगे जबकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य भगवान की उपासना के लिए अर्घ्य दान करने पहुंचेंगे। समिति की प्रबंधन कमेटी ने पूजा स्थल की व्यवस्था को सुदृढ करना शुरू कर दिया है। पूजा की सु सुचारू व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह आयोजन 11 नवम्बर से प्रारंभ होकर 14 नवम्बर की सबुह अर्घ्यदान के साथ समाप्त होगा।

यह जानकारी पर्व समिति के प्रमुख बी एन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय सेक्टर 4 के फाउंटेन पार्क में छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं। इनमें महिला व्रती की संख्या भी बड़ी संख्या में होती हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के लिये चारों तरफ कैमरे लगेंगे तथा बीस सेक्युरिटी गार्डों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। श्री लाल ने जानकारी दी कि सुरक्षा में अधिकतर महिला गार्ड लगाई गईं हैं।

उल्लेखनीय है कि छठ पूजा में सूर्य भगवान की आराधना की जाती है। इसमें डूबते हुए एवं उगते हुए सूर्य की उपासना की जाती है। श्री लाल के अनुसार आयोजन के दौरान 108 दीपों की आरती छठी मैया एवं भगवान भास्कर को अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर 108 बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा। सूर्य को अर्ध्य जल एवं दूध का दिया जाता है इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ दूध की व्यवस्था की भी का जा रही है। सभी व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुबह के अर्ध्य के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए खास तौर पर 3बजे दोपहर से रात11बजे तक विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में शहर के कई गणमान्य हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

छठ पूजा की व्यवस्था को दुरुस्त करने व महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य मुकेश कुमार, प्रशांत, विमल सिन्हा, रामनरेश सिंह,चन्देश्वर पंडित,रूपेश कुमार, कैलाश, शंकर प्रसाद, अजय सिंह, नीरज सिंह,राम कुमार, राधेश्याम, फूलकुमार, सुनील एवं जगनन्दन प्रसाद मुख्य रूप से सक्रिय जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page