डीजीपी बी एस संधू ने दी हरियाणावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

Font Size

पंचकूला-6 नवंबर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी0 एस0 संधू ने प्रदेश के लोगों व हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रोशनी के पर्व ’दीपावली’ की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक संदेश में श्री संधू ने कहा कि रोशनी का त्यौहार दिवाली शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी साझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है।

उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली और ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वे आतिशबाजी के संबंध में शीर्ष न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए उत्सव को मनाएं।

जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिवाली दिवस पर अत्यधिक समर्पण भाव के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि रोशनी के पर्व को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

You cannot copy content of this page