पुणे मिलिट्री हॉस्पिटल में सेना के जवानों ने किया दिव्यांग से रेप , मामला दर्ज, जांच शुरू

Font Size

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में चार सैनिक जवानों द्वारा एक दिव्यांग महिला का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ सालों से महिला के साथ लगातार बलात्कार किया जा रहा था। हॉस्पिटल प्रशासन से इस बात की शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी। मिलिट्री हॉस्पिटल के अधिकारियों ने इस अतिसंवेदनशील मामले में चुप्पी साध रखी थी। अंततः पीड़िता ने इंदौर के एक दंपत्ति से इसमें मदद मांगी तब मामले खुलासा हुआ और मामला दर्ज हो सका।

इस घटना का खुलासा होते ही सुरक्षा मंत्रालय में खलबली मच गई है। महिला द्वारा रक्षा मंत्रालय से इस मामले में मदद मांगने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है महिला द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने इंदौर के दंपति की मदद से खड़की पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करायी है। मीडिया की खबर के अनुसार देर रात खड़की पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।

अब महिला ने रक्षा मंत्रालय से इस मामले में शिकायत की तो मंत्रालय ने महिला की शिकायत पर दखल लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 34 वर्षीय पीड़ित महिला पुणे के मिलिट्री हॉस्पिटल में कार्य करती है। आरोप है कि वर्ष 2015 से महिला के साथ बलात्कार किया जा रहा है। भारतीय सेना के तीन जवानों द्वारा अलग-अलग समय पर उससे रेप किया गया और अन्य एक जवान द्वारा महिला का यौन शोषण किए जाने की बात सामने आयी है।

खबर है पीड़ित महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।यह मामला तब उजागर हुआ जब बार-बार हॉस्पिटल प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने पुलिस हेल्पलाइन इंदौर के जरिए और एनजीओ की मदद से डीआईजी से इस बात की शिकायत की।

अथक कोशिश के बाद भी पीड़ित महिला को जब पुणे में न्याय नहीं मिला तो वह इंदौर न्याय मांगने के लिए पहुंच गई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस हेल्पलाइन के प्रमुख पुरोहित दंपति से मदद मांगी थी। डीआईजी के पास शिकायत करने पर डीआईजी ने मदद करने का आश्वासन दिया था।आखिरकार पीड़ित महिला और दंपति के कठिन प्रयासों के चलते मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

You cannot copy content of this page