हरमन माइन स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया , नन्हें-मुन्हों ने किया रामायण का शानदार व सजीव मंचन

Font Size

हरमन माइन स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया , नन्हें-मुन्हों ने किया रामायण का शानदार व सजीव मंचन 2
फरीदाबाद : फरीदाबाद स्थित हरमन माइन स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गरवा, बीहू आदि नृत्य को शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परम्परा का भान कराया। बच्चों ने रामायण का नाटक मंचन किया।

स्कूल के छात्र व छात्राओं ने रामायण के मंचन से धार्मिक व आध्यात्मिक संदेश दिया। कक्षा चौथी व पांचवी के छात्रों ने राम,सीता, लक्ष्मण,हनुमान,जटायू व रावण के पात्र रूप में स्वयं को इस प्रकार प्रदर्शित किया कि दर्शकों को राम राज्य का आभास होने लगा। इसके माध्यम से बच्चों ने दशहरा पर्व ले महत्व को रेखांकित किया। इस प्रस्तुतियों के माध्यम से पौराणिक काल से चली आ रही परम्परा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की गई।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुब्रोतो कुंडू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दशहरा पर्व की महत्ता और इसके कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे और हम सब उनके अनुयायी हैं इसलिए हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। इससे सामज में भिविन्न प्रकार की कुरीतियां भी दूर होंगी और हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर पाएंगे।

उन्होंने बच्चों को देश के भविष्य की संज्ञा दी और कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन आवश्य है। इससे आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने रामायण के दृष्टांतों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

प्रधाचर्या ने आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता का के लिए स्कूल की अध्यापिकाओं में लिपीका ,अमनजोत व मुख्य अध्यापिका मनजीत कौर की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के सुंदर आयोजन की तैयारी के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से हम अपनी संस्कृति को एक से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं जो हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिये आयोजन विशेष महत्व रखते हैं।

You cannot copy content of this page