दिव्या स्पंदना ने दिया कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड के पद से इस्तीफा

Font Size

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, स्पंदना अब कांग्रेस की सोशल मीडिया संयोजक के पद पर काम नहीं करेंगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि उन्हें पार्टी में किसी और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, स्पंदना या फिर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

बीते हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा था कि ‘दिव्या का ट्वीट अपमानजनक था। प्रधानमंत्री का पद हमारे देश की संप्रभुता और गणराज्य का द्योतक है। स्पंदना का ट्वीट हमारे देश का अपमान है। उन्होंने इस पद और देश की अवमानना की है।

You cannot copy content of this page