फ्रांसिस अरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ग्रेगरी पी विंटर को संयुक्त रूप से मिलेगा केमेस्ट्री का नोबेल

Font Size

नई दिल्ली। रॉयल स्विडिश अकादमी ने इस बार केमेस्ट्री में नोबेल प्राइज तीन लोगों को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की है। पुरस्कार की आधी राशि फ्रांसिस एच अरनॉल्ड को और शेष राशि जॉर्ज पी स्मिथ और ग्रेगरी पी विंटर को दी जाएगी।

यह पुरस्कार किसे दिया जाए, इसका निर्णय रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज करती है। इसके तहत 10।1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार की राशि ज्यादा से ज्यादा तीन वैज्ञानिकों में साझा की जा सकती है। पिछले साल भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था।

इस साल सोमवार को अमेरिका के जेम्स एलिसन और जापान के तासुकू होन्जो को संयुक्त रूप से चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें शरीर की अपनी रोग प्रतिरोधी क्षमता के जरिए कैंसर के इलाज में अद्भूत काम के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार शुरू किए गए। हर साल ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस’, ‘द स्वीडिश एकेडमी’, ‘द कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ और ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी’ द्वारा उन लोगों और संस्थाओं को दी जाती है, जिन्होंने अर्थशास्त्र, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

इसके तहत हर विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी अवॉर्ड दिया जाता है। हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page