मुम्बई जयपुर फ्लाइट में 30 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी, कान और नाक से खून निकले, क्रू मेंबर की लापरवाही

Font Size

नई दिल्ली : मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक क्रू की गलती के कारण 30 लोगों की जान जोखिम में पड़ गयी। यात्रियों की हालत खराब होने के कारण फ्लाइट को वापस मुंबई लौटना पड़ा। बताया जाता है कि जेट एयरवेज की फ्लाइट में कुल 166 यात्री सवार थे। लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही एक क्रू सदस्य की गलती के चलते फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

फ्लाइट संख्या 9W 697 में एक क्रू सदस्य एक स्विच बटन सेलेक्ट को करना भूल गई थी जिसके चलते फ्लाइट में सवार लगभग 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। बताया जाता है कि फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान इस स्विच से केबिन में वायु दबाव मेनटेन रहता है। लेकिन क्रू इस स्विच को प्रेस करना भूल गई थी।

मीडिया की खबर के अनुसार यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क दिए गए थे। कई यात्रियों ने सिर दर्द की शिकायत की थी। सभी प्रभावित यात्रियों को एयरपोर्ट पर डॉक्टर्स के पास ले जाया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक क्रू को ड्यूटी से निकाल दिया गया है। जबकि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट ब्यूरो ने पूरे मामले

Table of Contents

You cannot copy content of this page